प्रकाश जोशी राष्टीय विकास की धारा नेटवर्क
रायपुर :- शनिवार 24 फरवरी से प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। 24 फरवरी को बस्तर संभाग में, 25 फरवरी को बस्तर संभाग के साथ रायपुर व दुर्ग संभाग में तथा 26 फरवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में उत्तरी हवा चलने की संभावना है, इसके चलते न्यूनतम तापमान घटेगा और ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश भर में गुरुवार को डूमरबहार सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
