राष्ट्रीय विकास की धारा / रिपोर्टर प्रकाश जोशी
तिल्दा नेवरा :- भारतीय जनता पार्टी के सतीश निषाद पार्षद पद प्रत्याशी वार्ड नंबर 7 से जनसंपर्क अभियान रैली निकाल कर वार्ड क्र 7 में आज मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क किया।
इस रैली में अनिल अग्रवाल ,सतीश निषाद वह भाजपा के सदस्यों ने घर-घर जाकर सभी से जनसंपर्क अभियान रैली निकाली। जहाँ सतीश निषाद ने कहा की वे वार्ड के विकास कार्यों के लिए व लोगो के सुख दुःख मे हमेसा साथ है और आगे भी रहेंगे।
रैली में अनिल अग्रवाल वार्ड पार्षद प्रत्याशी सतीश निषाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता निस्वार्थ भावना से शामिल हुवे। जिनमें प्रमुख रूप से वार्ड के लोगों ने अपनी उपस्थिति देकर उनका हौसला बढ़ाया है। जिसका सीधा असर उनकी रैली में देखा जा रहा है।