महाराष्ट्र की प्रचंड जीत और यूपी उपचुनाव की जीत ने तय किया मोदी जी का जादू चरम पर : भाजपा नगर उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय विकास की धारा/न्यूज़ रिपोर्ट प्रकाश जोशी

तिल्दा नेवरा: महाराष्ट्र चुनावों और यूपी उपचुनाव में मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए राजधानी रायपुर जिला अंतर्गत तिल्दा नेवरा नगर पालिका उपाध्यक्ष ने कहा जिस तरह की शानदार विजय हमें मिली है, उससे एक बार और स्पष्ट हुआ है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का करिश्मा आज भी जनता के सर चढ़ कर बोल रहा है। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण राज्य है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई है। वहां पर भाजपा को मिली अपार सफलता ने मोदीजी की जनहितकारी नीतियों पर जनता के भरोसे की मुहर है।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दुष्प्रचार करने, झूठ फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा। फिर भी वहां कांग्रेस और उसके गठबंधन का सफाया हो जाना यह दिखाता है कि जनता समझदार है, उसे अब झूठ और फरेब से बहलाया नहीं जा सकता।

यूपी की जनता ने भी बड़ा संदेश देकर बताया है कि वह मोदी जी और योगी जी के प्रति ,उनके कार्यों के प्रति अपार श्रद्धा रखते है।लोकसभा चुनावों में जनता को भ्रमित कर जो सफलता कांग्रेस और सपा ने हासिल की थी इस बार उनका झूठ नहीं चला। यूपी की जनता ने भाजपा की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाई है।अगर पूरे परिणामों की बात करें, तो भाजपा के लिए जनादेश काफी उत्साहजनक है। माननीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, अमित शाह जी और छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी का तथा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!