राष्ट्रीय विकास की धारा / रिपोर्टर प्रकाश जोशी
February 13, 2025
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में 5 फरवरी आधी रात को विदेशी युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी थी और जमकर हंगामा मचाया था, उक्त घटना का विडियो भी वायरल हो गया था। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए थे। जिसमें से एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले के जांच के दौरान बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी दलाल हैं और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही की गई है। इस मामले में रशियन कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले मुख्य दलाल सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी सेक्स रैकेट चलाने वाले एक बड़े गिरोह से जुड़े हैं। वेबसाईट और मोबाइल ऐप के जरिए देह व्यापार का काम करते थे। दुर्घटना में पकड़ी गई युवती उज्बेकिस्तान की बताई गई है।
आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज :
दोनों आरोपियों से देह व्यापार में संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी जेल भेज दिये गये है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार :
01. रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
02. जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।
03. बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
04. मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
05. दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
06. शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
07. अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
08. रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर।
09. शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
10. दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।
11. जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।