रायपुर रेलवे स्टेशन मे भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के द्वारा ,प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

रायपुर : छातीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा का धरना प्रदर्शन आज 20 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। इस संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। जिसमे इस धरना प्रदर्शन मे ही मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चंदेल उन्नाव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही यहां उपस्थित मोर्चा के तिल्दा ब्लॉक प्रभारी व समाजसेवी प्रकाश मेघानी ने बताते हुए। कहा कि धरना प्रदर्शन मे छत्तीसगढ़ के किसानो मजदूरों महिलाओ के साथ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश के कई जिलों के किसानों मजदूरो महिलाओ के शामिल हुए। वही प्रकाश मेघानी ने आगे कहा कि उक्त धरना प्रदर्शन रेल के नीजीकरन को रद्द कराने, पेसेंजर ट्रेनों का बढ़ा किराया वापस लेने, सभी मैल एक्स्प्रेस ट्रेनो में महिलाओ विकलांगों की बोगी हर हाल में लगाए जाने, बृद्ध- महिलाओ पुरुषों, बीमारों को रेल यात्रा मे मिलने वाली रियायत पुनः दिये जाने व तीर्थ स्थल वाले रेलवे स्टेशननो पर सर्व सुविधा युक्त यात्री विश्राम स्थल भगवान जग न्नाथ स्वामी के तीर्थस्थल पुरी की तरह बनाये जाने की जनहित की माँगो को लेकर किया गया है। किसान नेता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने जनता को संबोधित करते हुए। कहां कि वह भारत की रेल को निजी हाथों में जाने से रोकने के लिए ही यह देश व्यापी आंदोलन चला रहे हैं। जीसमे उनके इस आंदोलन में देश के कई किसान संगठन और सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के उपर आरोप लगाते हुए कहा। कि अपने गुजराती मित्रों को ही दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनाने के लिए किसानो और गरीबों की रेल से पूंजीपतियों की रेल बनाने के लिए आमादा है। जो देश के साथ सबसे बड़ी अन्याय है। बताते हुए कहा कि मोदी ने कहा था कि वह हवाई चप्पल पहनने वाले को हवाई जहाज की यात्रा कराएंगे। लेकिन देश की जनता से किया गया। अपना वह वादा भूल गए हैं। इस प्रकार उपस्थित लोगों व पुरे जनता को याद दिलाते हुए। भारतीय रेल को अंबानी अडाणी की रेल बना रहे हैं। उसे ही रोकने के लिए हर तरह से तैयार है। वही यहां धरना प्रदर्शन को समाप्त करने से पहले ही सबने प्रधान मंत्री के नाम अपने मांगो को लेकर ज्ञापन रायपुर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक को सौपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!