राष्ट्रीय विकास की धारा / रिपोर्टर प्रकाश जोशी
रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम मुख्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की नए सूची जारी की। वही महापौर मीनल चौबे ने सभी नए MIC सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वे शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नगर निगम की नई MIC में निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए हैं:
– दीपक जायसवाल
– अनामिका सिंह
– मनोज वर्मा
– भारती बादल
– संतोष साहू
– गायत्री सुनील चंद्राकर
– सुमन अशोक पांडे
– महेंद्र कोरियार्ड
– हेम कुमार सेन
– सरिता आकाश दुबे
– संज्ञा अहीकार
– अमर गिदवानी
– नंद किशोर साहू
– भोला राम साहू
MIC सदस्यों को सौंपे गए विभाग
महापौर मीनल चौबे ने MIC सदस्यों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी:
– लोककर्म विभाग – दीपक जायसवाल
– सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग – अनामिका सिंह
– नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – मनोज वर्मा
– राजस्व विभाग – भारती बादल
– जलकार्य विभाग – संतोष साहू
– लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग – गायत्री सुनील चंद्राकर
– विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग – सुमन अशोक पांडे
– वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग – महेंद्र कोरियार्ड
– शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग – हेम कुमार सेन
– महिला एवं बाल विकास विभाग – सरिता आकाश दुबे
– अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग – संज्ञा अहीकार
– संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – अमर गिदवानी
– खेल एवं युवा कल्याण विभाग – नंद किशोर साहू
– पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – भोला राम साहू