CG AD
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

तिल्दा नेवरा में स्वच्छता रैली — नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सफाई के प्रति जनजागरण का आह्वान

रायपुर / तिल्दा नेवरा।

नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा की अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को स्वच्छता के प्रति जनजागरण लाने हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

गांधी चौक नेवरा से प्रारंभ हुई यह रैली सुभाष चौक, अग्रसेन चौक, सिंधी कैम्प, बनियापारा, स्टेशन रोड होते हुए एचडीएफसी बैंक के पास संपन्न हुई। रैली में नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई दीदीयां, छात्र-छात्राएं और अनेक शहरवासी शामिल हुए।

 

अध्यक्ष चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा ने इस दौरान नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि —

 

सभी छोटे-बड़े व्यापारी अपनी दुकानों पर डस्टबिन अवश्य रखें। सफाई कर्मी और टिपर चालक जब घरों व दुकानों से कचरा लेने पहुंचें, तो कचरा उन्हें ही दें। किसी भी सूरत में नाली, सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें।”

उन्होंने बताया कि नगर पालिका लगातार नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयासरत है, परंतु बिना नागरिकों के सहयोग के यह अभियान अधूरा है।

चंद्रकला वर्मा ने आगे कहा कि

 

“अगर हम पहले अपने मोहल्ले को स्वच्छ रखेंगे तो पूरा शहर अपने आप स्वच्छ होता चला जाएगा।”

 

नगर पालिका अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि गंदगी फैलाने वालों पर 1,000 रुपए का जुर्माना और सूचना देने वाले को 500 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

रैली का उद्देश्य लोगों में सफाई, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

स्वच्छता ही सेवा है — तिल्दा नेवरा ने दिया स्वच्छ शहर का संदेश

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!