
आज गुरुवार, 22 जनवरी 2026 को माघ मास, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। तिथि 26:28 के बाद पंचमी में प्रवेश करेगी। नक्षत्र शतभिषा 14:27 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ होगा। योग वरीयान् 17:38 तक रहेगा।
सूर्योदय 07:20 बजे एवं सूर्यास्त 05:56 बजे होगा।
चन्द्रोदय 09:22 बजे एवं चन्द्रास्त 21:19 बजे रहेगा।
ऋतु शिशिर एवं अयन उत्तरायण है।
शुभ-अशुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त: 12:12 से 12:54
विजय मुहूर्त: 14:19 से 15:02
गोधूलि मुहूर्त: 17:49 से 18:16
राहुकाल: 13:53 से 15:12
दिशा शूल: दक्षिण
ग्रहों की स्थिति
सूर्य मकर, चंद्र कुंभ, मंगल मकर, बुध मकर, गुरु मिथुन (वक्री), शुक्र मकर, शनि मीन, राहु कुंभ एवं केतु सिंह राशि में स्थित हैं।
यात्रा शुभ दिशा
आज पश्चिम-दक्षिण दिशा में यात्रा शुभ मानी गई है। दही का सेवन कर यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
तिथि विशेष
आज वरद विनायक तिल (कुन्द) चतुर्थी एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा दिवस है।
आज का राशिफल
गुरुवार, 22 जनवरी 2026
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको सभी क्षेत्रों में मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपके विचार और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेंगे, जिससे कार्य-व्यवसाय में प्रगति होगी। धन की आमद बनी रहेगी, प्रयास अधिक करने पर लाभ भी बढ़ेगा। दोपहर बाद धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, जिस पर खर्च संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्यतः सुखद रहेगा, हालांकि भाई-बंधुओं से भीतर ही भीतर ईर्ष्या की भावना रह सकती है।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सुबह से ही धन संबंधी योजनाओं में लगे रहेंगे, लेकिन सफलता दोपहर बाद मिलेगी। अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग हैं, किंतु सावधानी आवश्यक है। परिवार में प्रसन्नता रहेगी, हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक हो सकता है। महिलाएं मनपसंद वस्तु मिलने से प्रसन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
धार्मिक प्रवृत्ति प्रबल रहेगी। दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, लेकिन पुराने कार्यों से धन लाभ संभव है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से विवाद से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में हल्की नोक-झोंक संभव है। दोपहर बाद घूमने-फिरने व व्यक्तिगत खर्च अधिक रहेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सावधानी से दिन बिताने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा संभव हो तो टालें, अन्यथा शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यवसाय में मन कम लगेगा, फिर भी आवश्यक खर्च निकल आएगा। परिजन भावनात्मक सहयोग देंगे, लेकिन आज आपको किसी का अधिक स्नेह भी खल सकता है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सामाजिक व सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निर्णय पर दृढ़ रहना आवश्यक है। सहकर्मियों की कमी से कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। मनोरंजन व रिश्तेदारी में खर्च संभव है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मानसिक बेचैनी रहेगी। दांपत्य जीवन में अपेक्षाएं पूरी न होने से मन खिन्न रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक दबाव रहेगा। व्यवसायियों को दोपहर बाद लाभ के संकेत मिलेंगे। घरेलू व देनदारी के खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन की शुरुआत धीमी रहेगी। घरेलू कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में बड़ों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ प्रयास से ही संभव है। नौकरीपेशा लोग आराम की तलाश में रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियां बाधा बनेंगी। भविष्य के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क लाभ देगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। वाणी में तीखापन विवाद का कारण बन सकता है। बिना सोचे-समझे वादा न करें। कार्य-व्यवसाय में धन लाभ होगा, लेकिन बहस के बाद। उधारी से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। यात्रा पर खर्च अधिक रहेगा, फिर भी संतोष कम मिलेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज घरेलू जरूरतों पर खर्च होगा। व्यवसाय में अचानक वृद्धि से व्यस्तता बढ़ेगी और धन लाभ भी होगा। सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में हल्का तनाव आ सकता है, लेकिन जल्दी शांत हो जाएगा। मित्रों व रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल रहेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अपने दैनिक कार्यों से संतोष मिलेगा। आय सामान्य रहेगी, लेकिन आलस्य के कारण कार्यक्षेत्र में अव्यवस्था हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों या मांगलिक आयोजन की तैयारी संभव है। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। शारीरिक थकान या जोड़ों में दर्द हो सकता है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज निर्णय लेने में अस्थिरता रहेगी। बार-बार विचार बदलने से घर व कार्यस्थल पर असंतोष हो सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी, फिर भी अपने व्यवहार से लाभ अर्जित करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य में ठंड से जुड़ी समस्या संभव है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। चोरी या वस्तु गुम होने की आशंका है, सतर्क रहें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन आवश्यक आय हो जाएगी। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है।




