CG AD
AD
छत्तीसगढ़बलौदाबाजारहादसा

बलौदाबाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, ड्यूटी पर निकले दो पुलिस जवानों की मौत

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह ड्यूटी पर निकले पुलिस के दो जवान सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र यादव (नं. 377) और हथबंद थाना में पदस्थ आरक्षक प्रशांत धर दीवान (नं. 809) मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक मामले की जांच के सिलसिले में मोटरसाइकिल से निकले थे। जैसे ही वे हथबंद क्षेत्र के उड़ेला-पौसरी मार्ग पर पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत धर दीवान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!