
तिल्दा |
तिल्दा जनपद अंतर्गत ग्राम पाड़ाभाठ में आज पारंपरिक मेला मड़ई कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री अनुज शर्मा जी ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा द्वारा धान मंडी परिसर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित शेड का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि इन शेडों के निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी, विशेषकर धान खरीदी एवं विद्यालयीन गतिविधियों के दौरान।

मेला मड़ई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति, लोकव्यंजनों और मेलों की झलक देखने को मिली। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।





