CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

भाजपा ने महेश अग्रवाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक

रायपुर ग्रामीण में भाजपा संगठन मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला, महेश अग्रवाल संयोजक नियुक्त

तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार के तहत महेश अग्रवाल को रायपुर जिला ग्रामीण के व्यापार प्रकोष्ठ का नया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महेश अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर तिल्दा शहर मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने भी उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

रानी सौरभ जैन ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि महेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा।

बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में व्यापारियों के बीच संगठन को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!