CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर खोला मोर्चा

तिल्दा-नेवरा। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 200 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में तिल्दा-नेवरा स्थित सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका में प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।

एनएसयूआई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बंद होने के कारण महाविद्यालयों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा लगातार मनमाने निर्णय (तुगलकी फरमान) जारी किए जा रहे हैं, जिनका विरोध करने के लिए छात्रों के पास कोई मंच नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि छात्र संघ चुनाव नहीं होने से छात्रों को नेतृत्व नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अनिल सिंह ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव करेगी। इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव किया जाएगा।

  • मुख्य मांगें:
  • प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली
  • निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध चुनाव प्रक्रिया
  • चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा
  • छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता
  • लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था लागू करना

इस दौरान अनिल सिंह के साथ छात्र नेता विक्रम वर्मा, हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा, गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विक्की चक्रधारी, रवि वर्मा, देवेंद्र, भूपेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!