CG AD
AD
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

कबीरधाम में लूट गिरोह का पर्दाफाश: एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

कवर्धा।

कबीरधाम जिले के थाना कुकदूर क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कुकदूर पुलिस की सटीक रणनीति और सतत कार्रवाई के चलते एक नाबालिग सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर राह चलते लोगों को डरा-धमकाकर नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटने की घटनाएं सामने आई थीं। प्रारंभ में पीड़ित भय के कारण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से हिचक रहे थे, लेकिन पुलिस की समझाइश और सुरक्षा के भरोसे के बाद तीनों मामलों में अपराध क्रमांक 10/2026, 11/2026 और 12/2026 दर्ज किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनश्री के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और लगातार दबिश के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

तीनों घटनाओं में आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों पर सुनसान मार्गों पर वारदात को अंजाम दिया था। एक मामले में डंडा दिखाकर 5 हजार रुपये लूटे गए, दूसरे में मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनी गई, जबकि तीसरे में युवक को बहाने से मोटरसाइकिल में बैठाकर मारपीट कर वाहन लूट लिया गया था।

गिरफ्तार 6 आरोपियों में से एक विधि से संघर्षरत बालक है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों के नाम पहचान परेड की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद जारी किए जाएंगे।

आरोपियों की निशानदेही पर तीनों मामलों का लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!