CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा में स्वच्छता की अलख, अध्यक्ष ने संभाली कमान

अग्रसेन चौक पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला अभियान

तिल्दा-नेवरा:

नगर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका तिल्दा-नेवरा द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अग्रसेन चौक में विशेष सफाई एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डॉ. खुमान वर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अनीश ठाकुर स्वयं उपस्थित रहे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर नागरिकों को अपने घरों में दो कूड़ेदान रखने, गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने, कचरा वाहन को ही कचरा देने, खुले में कचरा न फेंकने तथा शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के माध्यम से प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर नागरिक सफाई व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके और तिल्दा-नेवरा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाया जा सके।

वहीं CMO अनीश ठाकुर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नगर पालिका के प्रयासों में सहभागी बनें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझें।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ईश्वर यदु, सतीश निषाद, विनोद नेताम, डॉ. खुमान वर्मा, आदर्श वर्मा, मनोज साहू, यशवंत सेन, गौरव अग्रवाल, अनिल नायक, राजेश निर्मलकर सहित पार्षदगण, स्वच्छता दीदीगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!