छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

वैश्विक आर्थिक संकट पर पीएम मोदी की अपील, सीएम विष्णुदेव साय ने किया समर्थन

बोले- पेट्रोल-डीजल की बचत करें, शादियों में सोने की खरीदारी कम करें

रायपुर।  Narendra Modi द्वारा वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई को लेकर देशवासियों से की गई अपील पर Vishnu Deo Sai ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे “देशहित में शानदार सलाह” बताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्तमान समय में पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और रूस-यूक्रेन संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। कोई भी देश इससे अछूता नहीं है। ऐसे में भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाए रखने के लिए ईंधन की बचत और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करें और शादियों में सोने की खरीदारी सीमित रखें, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत हो सके। सीएम साय ने कहा कि विदेशों में भारत का पैसा कम जाए, इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संकट के समय केवल आलोचना करने के बजाय समाधान सुझाना अधिक जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष के पास बेहतर विकल्प हैं तो उन्हें देश के सामने रखना चाहिए।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए वैश्विक आर्थिक हालात पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर भारत सहित कई देशों पर पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अगले एक वर्ष तक शादियों के लिए सोना खरीदने से बचने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को फिर से प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में ईंधन की बचत केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है। सरकार का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक संकट के बीच स्थिर बनाए रखना है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!