CG NEWS: उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए ग्रैंड न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता आर.के. राजपूत हुए सम्मानित
उत्कृष्ट पत्रकारिता और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए ग्रैंड न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता आर.के. राजपूत को सम्मानित किया गया।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शाहिद स्मारक भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए ग्रैंड न्यूज़ के वरिष्ठ संवाददाता आर.के. राजपूत को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार तथ्यपरक और प्रभावशाली रिपोर्टिंग करने के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की आवाज बनकर महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाना भी इसकी बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।
आर.के. राजपूत की रिपोर्टिंग को जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने और तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने के लिए सराहा गया। उनकी खबरों ने कई महत्वपूर्ण विषयों को लोगों और प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद आर.के. राजपूत ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्रैंड न्यूज़ की पूरी टीम, अपने वरिष्ठों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करते रहेंगे।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों ने आर.के. राजपूत को सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल पत्रकारिता जीवन की शुभकामनाएं दीं।




