banner
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, सोशल मीडिया टिप्पणी पर हुई कार्रवाई

CG Breaking: क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, भगवान शिव पर कथित टिप्पणी का मामला

रायपुर। भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और हंसराज गोयल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

मामले ने शुक्रवार रात उस समय और तूल पकड़ लिया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के निवास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे समय में भगवान शिव के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी करना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इसी कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!