
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस कार्यकारिणी में संगठन के प्रति निष्ठा, कर्मठता और समर्पण भाव से कार्य करने वाले नए एवं युवा कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया गया है। इसी क्रम में भाजपा ने कई पदों पर नियुक्तियाँ की हैं।
भाजपा द्वारा की गई नई नियुक्तियों में रायपुर जिले के विकासखंड तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छत्तौद निवासी रविन्द्र कुमार साहू को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक कार्य, मेहनत और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।
रविन्द्र कुमार साहू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने की खबर सामने आते ही क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र कुमार साहू ने पूरे भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बलौदाबाजार विधायक एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
रविन्द्र कुमार साहू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और विश्वास के साथ निभाएंगे तथा संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।




