CG AD
खेल

भारत की धमाकेदार जीत: तीसरे T20 में न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से फतह, सीरीज सील

GUWAHATI | CRICKET NEWS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली; टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 153 रन पर रोक दिया,

जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली, जवाब में 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भले ही संजू सैमसन के पहली गेंद पर आउट होने से खराब रही,

लेकिन इसके बाद ईशान किशन की तेज 28 रन की पारी और फिर अभिषेक शर्मा व कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया; अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 68 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके, जिससे भारत ने केवल 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार तीसरी जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!