CG AD
Uncategorized

पेंशनधारी कल्याण संघ ने मनाया पेंशनरों का जन्मदिन समारोह, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी मासिक बैठक

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा

तिल्दा – नेवरा, रिपोर्टर: ललित अग्रवाल। CG NEWS: छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की नियमित मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में सम्पन्न हुई जिसमें जनवरी माह में जिन पेंशनरों का जन्मदिन पड़ता है उन लोगों का जन्मदिन उल्लासपूर्ण सम्पन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि विगत दो वर्षों से लगातार यह कार्यक्रम संघ के अध्यक्ष श्री रामावतार पांडेय की प्रेरणा से शुरू हुआ था।

आज श्रीमती नंदिनी खिचरिया,सर्व श्री फेकूराम वर्मा,रतनलाल पाटकर, हरख राम वर्मा, डॉ आर. के. वर्मा, संतोष कुमार वर्मा,द्वारिकाप्रसाद नायक का लुलाल लगाकर श्रीफल और मुंह मीठा कराकर संघ के अध्यक्ष श्री रामावतार पांडेय ने सम्मानित किया।इस अवसर पर इन साथियों के सम्मान में कवि और साहित्यकार गोपाल वर्मा ने स्वदेश प्रेम से संबंधित सुन्दर और सुमधुर कविता पाठ करके समारोह को जीवंत बना दिया।

यशवन्त कुमार वर्मा और डाक्टर रामकिशुन वर्मा ने भी देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करके खूब तालियां बटोरी। खरोरा से पधारे श्री रमेश कुमार वर्मा और श्री संतोष कुमार वर्मा एवं नगरी से सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रुपनारायण वर्मा ने संघ की सदस्यता ग्रहण की जिनका अध्यक्ष द्वारा गुलाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।पेंशनर साथियों में श्री रघुनंदन लाल शांडिल्य,श्री देवनाथ वर्मा, श्री भुनेश्वर प्रसाद वर्मा,श्री रमेश कुमार वर्मा, श्री संतोष कुमार वर्मा,श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा,श्री कृष्ण मुरारी वर्मा और श्री देवनाथ वर्मा, तुलसीराम वर्मा,रतिराम मिर्चे ने अपने जीवन का अनुभव सुनाया।

सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री एस. के. पांडेय द्वारा स्व निर्मित फूलों का गुलदस्ता हर माह साथियों के सम्मान में समर्पित किया जाता है जो सराहनीय कार्य है।श्री एस. एन. गुप्ता,श्री जवाहर लाल सिरमौर, श्री उद्धव राम वर्मा की प्रेरणा संघ को जीवंत बनाती है।

इस कार्यक्रम में बलीराम यादव,ईश्वर प्रसाद वर्मा, चिंताराम वर्मा, घनश्याम प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष श्री लेवन प्रसाद वर्मा सहकोषाध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा.पी.एल. साहू ,प्रतापसिंह धुव, हरिराम वर्मा, सरजूप्रसाद धीरहे, लेखराम कुंभकार, लेखराम धुव, हेमकुमार धुरंधर, मनहरण लाल वर्मा सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जनवरी माह में निधन हुए परलोकगामी आत्मा श्री पूरनलाल सिन्हा, श्री भिखारीराम वर्मा और श्री मुनीदास मानिकपुरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते इस सभा का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!