CG AD
छत्तीसगढ़रायपुरराशिफल

आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 क्या है खास देखें संपूर्ण पञ्चांग

रायपुर।

आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा।

🌅 सूर्योदय सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 13 मिनट पर होगा।

🌙 चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेंगे।

🔔 आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी, इसके बाद द्वादशी प्रारंभ होगी।

⭐ नक्षत्र मूल रहेगा, जो शाम 4 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरंभ होगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो —

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:53 तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 9:08 से 10:54 तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2:22 से 3:06 तक रहेगा।

⚠️ राहुकाल सुबह 11:08 से 12:31 तक रहेगा, इस समय शुभ कार्यों से परहेज करें।

📿 आज विजया एकादशी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से पापों का नाश और विजय की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु भगवान विष्णु और शनिदेव की आराधना कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

🔮 राशिफल के अनुसार आज धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन विशेष लाभकारी रहेगा, वहीं मकर और कन्या राशि के जातकों को धैर्य और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपके आज के दिन का अधिकांश समय शुभ कर्मों में व्यतीत होगा। आध्यात्म में आज खुल कर रुचि लेंगे दान-पुण्य पर खर्च भी करेंगे। लेकिन घरेलू खर्चो को लेकर संकीर्णता दिखाना भारी पड़ सकता है। कार्य व्यवसाय में सामान्य गति रहेगी धन लाभ रुक रुक कर होता रहेगा फिर भी मन को संतुष्ट करना आज मुश्किल ही रहेगा। महिला मित्रो से समीपता का अहसास होगा लेकिन आने वाले समय मे नई मुसीबत भी खड़ी होगी। संध्या का समय थकान वाला परन्तु अधिक शान्तिप्रद रहेगा। पारिवारिक वातावरण अपने हंसमुख व्यवहार से उल्लासित करेंगे लेकिन स्त्री वर्ग आज किसी ना किसी कारण नाराज ही रहेंगी।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपको आज का दिन शांति एवं धैर्य रख बिताने की सलाह है। ना कुछ लोग भी आज आपकी उपेक्षा करेंगे जिससे स्वभाव दिन भर आवेश में रहेगा। घर एवं बाहर एक जैसा वातावरण रहेगा लोग आपकी बात सुनेगें लेकिन गंभीर नही लेंगे आर्थिक विषयो में भी टालमटोल करेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी बेमन से कार्य करने का नतीजा भी उसी अनुसार रहेगा। घर मे आकस्मिक खर्च नियंत्रण करने पर भी लगे रहेंगे धनाभाव के कारण छोटे मोटे खर्च भी परेशानी बढ़ाएंगे। सेहत की लापरवाही निकट भविष्य में गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी में आपसी संवादहीनता के कारण गृहस्थ अस्त-व्यस्त रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपकी आशाओ के अनुरूप रहेगा। पूर्वनियोजित कार्यक्रम में किसी आकस्मिक कार्य की वजह से फेरबदल करना पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधिया आरम्भ में थोड़ी सुस्त रहेंगी परन्तु मध्यान के बाद इनमे गति आएगी आर्थिक लाभ होने से मानसिक शांति मिलेगी फिर भी निवेश सोच समझ कर ही करें। सरकारी कार्यो को करने के लिए भी आज का दिन शुभ है बिना किसी की सहायता के पूर्ण कर सकेंगे। पैतृक सम्पति संबंधित मामलों को लेकर दुविधा होगी भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। महिलाये आज स्वप्न लोक की सैर करेंगी जिससे घर मे थोड़ी अव्यवस्था रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन धन धान्य में वृद्धि कराएगा खर्च भी आवश्यकता अनुसार रहने पर बचत भी कर सकेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग करेंगे लेकिन इसका फल शीघ्र नही मिल सकेगा। मध्यान तक आलस्य एवं परिश्रम मिला जुला रहने से आशाजनक परिणाम नही मिलेंगे लेकिन इसके बाद व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होने से धन आगम शुरू हों जायेगा जोकि संध्या पश्चात तक रुक-रुक कर होता रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर किसी की मदद बिन मांगे ही मिल जाएगी। महिलाये आज बुद्धि विवेक का परिचय देंगी बिखरे रिश्तो को एक जुट बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप आवश्यकता से अधिक दिमाग लगाएंगे इसका परिणाम विपरीत ही रहने वाला है। हर किसी को शंका की दृष्टि से देखना व्यवहारिकता में कमी लाएगा। सेहत भी अकस्मात बिगड़ेगी वायु विकार अथवा अन्य गैस संबंधित समस्या छाती में जलन से परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान कराएगी धैर्य से कार्य करें कार्य क्षेत्र पर बुद्धि विवेक से कार्य करने पर भी कोई विशेष लाभ नही होगा केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सरकार विरोधी अनैतिक कार्य सम्मान हानि करा सकते है। संध्या के आसपास धन लाभ होगा। महिलाओ का दिमाग पढ़ना मुश्किल रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए अशांति से भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। आर्थिक लेन देन में स्पष्टता ना रहने से किसी से झगड़ा हो सकता है। पूर्व नियोजित कार्य जिनसे लाभ की उम्मीद थी वह भी निरस्त होने अथवा अन्य कारण से क्षति ही कराएंगे। मध्यान के समय व्यावसायिक एवं घरेलू कार्यो में किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आशानुकूल नही मिलेगी। खर्च चलाने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। महिलाये आज पारिवारिक वातावरण को लेकर ज्यादा परेशान रहेंगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसके आरम्भ में दुविधा की स्थिति बनेगी बीच मे छोड़ने का मन भी बना सकते है लेकिन एकाग्र होकर लगे रहें तो निश्चित सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में बेजीझक होकर निर्णय लें आज का दिन आपके पक्ष में है। नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है लेकिन अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक उलझन सुलझने से मानसिक राहत मिलेगी संबंधों में पड़ी दरार भरेगी। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें आगे परिणाम खराब भी हो सकते है। महिलाओ का स्वभाव चंचल रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन कई कार्यो में लापरवाही दिखाने के बाद भी संतोषजनक रहेगा। दिन का आरंभ आलस्य से होगा दिनचर्या का इसपर प्रभाव पड़ेगा। सभी कार्य आज लगभग विलंब से ही शुरू होंगे। मध्यान के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी धन की प्राप्ति आशानुकूल नही रहेगी। व्यवसाय में मंदी के कारण कार्य क्षेत्र पर मन कम ही लगेगा। पारिवारिक वातावरण में खुशी एवं नाराजगी का मिश्रण बना रहेगा फिर भी स्थिति सामान्य ही रहेगी। संध्या के समय किसी समारोह में उपस्थिति देंगे उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। महिलाये मन ही मन गुप्त युक्तियां बनाएंगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। आपको आज आकस्मिक लाभ के साथ ही सामाजिक क्षेत्र से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर भी अधिकारी वर्ग एवं परिवार में बुजुर्ग कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। सामाजिक जीवन धनवानों जैसा व्यतीत करेंगे थोड़ा दिखावा भी करना पड़ेगा धन खर्च आवश्यकता से अधिक होगा फिर भी अखरेगा नही। व्यवसायी वर्ग आज आंख बंद करके भी निवेश कर सकते है लाभप्रद ही रहेगा। मित्र रिश्तेदारों के साथ आनंद के क्षण व्यतीत करेंगे शुभ समाचार एवं उपहार का आदान प्रदान करेंगे। पारिवारिक स्थिती संतोषजनक रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय एवं पारिवारिक उलझनों के कारण शारीरिक एवं मानसिक स्थिति असंतुलित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज किसी की सहायता के बिना कार्य करना कठिन होगा। आर्थिक कारणों से भी किसी खास व्यक्ति की खुशामद करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल परिणाम नही मिलने से मन मे नकारात्मक एवं अनैतिक कार्य करने के भाव आएंगे। आर्थिक स्थिति धीरे धीरे गिरने से व्यक्तिगत खर्च चलाना भारी पड़ेगा। उधारी वालो के कारण अतिरिक्त परेशानी होगी। महिलाये इच्छा पूर्ति ना होने पर किसी कार्य को जान कर बिगाड़ सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको घर एवं बाहर मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा पारिवारिक सदस्यों की भी इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आप निसंकोच निर्णय ले सकेंगे इनमे सफलता भी शत प्रतिशत मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि करने पर खर्च होगा महंगे सामानों की खरीददारी से घरेलू बजट बिगड़ेगा फिर भी आर्थिक लाभ होते रहने से स्थिति संभाल लेंगे। महिलाये घरेलू अव्यवस्था को सुधारने में व्यस्त एवं चिंतित रहेंगी अधिक कार्य करने पर स्वास्थ्य खराब होगा। आज किसी को बेमन से उधार देना पड़ सकता है जिसकी वसूली में परेशानी आएगी सोच कर ही निर्णय लें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन लाभदायक रहेगा प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं लगी रहेंगी इनके पूर्ण होने में दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा। व्यवसायी वर्ग आज अनिश्चितता के दौर से गुजरेंगे फिर भी आकस्मिक लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। नए व्यवसाय का आरंभ अभी टालना ही बेहतर रहेगा। अंदरूनी पारिवारिक निर्णय लेने में असहजता अनुभव करेंगे। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर पल पल में निर्णय बदलेंगे। आध्यात्म में रुचि रहेगी लेकिन समय नही दे पाएंगे। मन में विरक्ति की भावना भी जाग्रत होगी। मोह माया से मन भंग होगा। महिलाये अंतर्मन से सहयोग करेंगी लेकिन अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नही करेंगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!