Allu Arjun 42 Rules: आंखों में नहीं देखना, हाथ नहीं मिलाना! अल्लू अर्जुन से मिलने की 42 शर्तों पर को-स्टार ने बताया पूरा सच
को-स्टार राजशेखर ने किया बचाव, टीम ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Allu Arjun 42 Rules: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक क्लिप के बाद विवाद गहरा गया है, जिसमें उन पर 42 सख्त नियमों की सूची और बड़े एंटूराज के साथ चलने के आरोप लगाए गए थे।

यह क्लिप एक पॉडकास्ट से सामने आई, जहां मीडिया सेल्स प्रोफेशनल कावेरी बरुआ ने दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले 42 नियमों का पालन करना पड़ता था और उनकी मैनेजमेंट व्यवस्था बेहद सख्त होती है।
.webp)
क्लिप वायरल होते ही अल्लू अर्जुन की टीम ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और मानहानिकारक बताते हुए कड़ा बयान जारी किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस बीच ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ी में उनके साथ काम कर चुके को-स्टार राजशेखर उनके समर्थन में सामने आए और उन्होंने X पर एक वीडियो साझा कर कहा कि चार साल तक शूटिंग के दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन को बेहद जमीन से जुड़ा इंसान पाया है।

राजशेखर ने कहा कि जहां कई स्टार्स अपने स्पॉट बॉय से खाना मंगवाते हैं, वहीं अल्लू अर्जुन खुद प्रोडक्शन टीम के साथ बैठकर खाना खाते थे, सेट पर हर किसी को पहचानते और सम्मान के साथ ग्रीट करते थे और देर होने पर माफी भी मांगते थे।

उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे कलाकार पर 42 नियमों की लिस्ट होने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। अल्लू अर्जुन की टीम ने अपने आधिकारिक बयान में साफ कहा है कि अभिनेता हमेशा गरिमा और सम्मान के साथ पेश आए हैं और उनके खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सबकी नजर इस मामले में आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।




