CG AD
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

भाटापारा: नाबालिगों से शराब की तस्करी कराने वाला गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा।

शहर में नाबालिग बालकों के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन और बिक्री कराने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला भाटापारा शहर का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नाबालिगों से अवैध शराब की ढुलाई और बिक्री करवा रहे हैं।

रंगे हाथों पकड़े गए नाबालिग

भाटापारा शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरखी रोड छात्रावास के पास और रावणभाटा मैदान के किनारे से तीन नाबालिगों को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 72 पाव देसी मसाला शराब (कीमत लगभग 7,200 रुपये) और एक मोटरसाइकिल CG22 AF 4523 जब्त की गई।

गिरोह के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू और गौतम यदू नाबालिग बालकों को आर्थिक प्रलोभन देकर उनसे शराब का परिवहन और बिक्री करवा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. जितेंदर टंडन उर्फ गप्पू, निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, पटपर (थाना भाटापारा ग्रामीण)
  2. गौतम यदू, निवासी सुभाष वार्ड, भाटापारा (थाना भाटापारा शहर)

तीन विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया है।

किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बालकों के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उन्हें लालच देकर अवैध गतिविधियों में शामिल किया। मुख्य आरोपियों के विरुद्ध Juvenile Justice Act तथा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!