CG AD
छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पाहादसा

जांजगीर-चांपा: इकलौते बेटे की मौत का सदमा नहीं सह पाए दंपति, घर के आंगन में फांसी लगाकर दी जान

जांजगीर-चांपा।

जिले के ग्राम धरदेई में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक दंपति ने अपने घर के आंगन में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों अपने इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद से गहरे सदमे में थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मामला जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि कृष्णा पटेल (48 वर्ष) और उनकी पत्नी रमाबाई पटेल (47 वर्ष) का शव घर के बाहर लगे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

2024 में सड़क हादसे में बेटे की हुई थी मौत

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2024 में मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में दंपति के इकलौते बेटे आदित्य पटेल (21 वर्ष) की मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत के बाद से दोनों गहरे सदमे में थे।

कृष्णा पटेल राजमिस्त्री का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थीं। गांव के लोगों का कहना है कि बेटे की मौत के बाद दंपति अक्सर उदास रहते थे और सामाजिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते थे।

चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला

मौके से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें पिता ने बेटे को अपने जीवन का आधार बताया है और उसकी कमी को असहनीय बताया है। नोट में लिखा गया है कि वे दोनों पूरी मानसिक स्थिति में यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए।

दंपति ने अपने परिजनों से आग्रह किया है कि उनकी अंतिम विदाई शोक के बजाय शांत और प्रसन्नचित मन से की जाए।

पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और उसकी हैंडराइटिंग की पुष्टि भी कराई जाएगी।

गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह घटना अत्यंत दुखद और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली है।

पुलिस जांच जारी

शिवरीनारायण पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!