शहर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग, एसडीएम और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा।
शहर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। नागरिकों/प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, साथ ही आम जनता को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर एसडीएम महोदय ने आश्वासन दिया कि मामले पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को भी पत्र सौंपकर शहर में ट्रैफिक पुलिस की समुचित व्यवस्था करने की मांग की। थाना प्रभारी ने भी शीघ्र ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और ट्रैफिक पुलिस तैनात करने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान रानी सौरभ जैन, सौरभ जैन, स्वाति वर्मा, प्रियंक सोनी, सृजन सोनी, गौरव केशरवानी, नीरज शर्मा, पंकज कृपलानी, पंकज बलचंदानी, संकेत जोशी, अजय रूपरेला, जीतू दुबे, महाराज पागल, युवराज शर्मा, पवन मेघानी, विक्की कुमार, अमित सिंह चौहान सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
शहरवासियों को अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और संभावित हादसों पर रोक लगाई जा सके।




