CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़

अंधे कत्ल का खुलासा : सगे भाई ने रची हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली (छत्तीसगढ़) :

जिले में सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतक के सगे भाई और परिजन ही मास्टरमाइंड निकले।

पुलिस जांच में सामने आया कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची। पहले उन्होंने दामोदर सिंह और उनके बेटे के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाया। इसके बाद दामोदर को बेटे से जान का खतरा बताकर मानसिक रूप से प्रभावित किया गया और उनकी संपत्ति अपने नाम करवा ली।

यहीं नहीं, बेटे को संपत्ति से पूरी तरह वंचित करने के लिए आरोपियों ने फर्जी वचनपत्र भी तैयार किया। योजना के तहत बाद में सुपारी देकर दामोदर सिंह का अपहरण कराया गया और निर्ममता से उनकी हत्या कर दी गई।

मामले की जांच के दौरान से लापता हुए दामोदर सिंह की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन ऐप” की मदद ली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान की गई, जिसके बाद एक-एक कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!