
दुर्ग।
दुर्ग जिले के थाना अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। संयुक्त छापामार कार्रवाई में कुल ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मौके पर 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से ₹3,59,470 नगद और 22 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा घटनास्थल पर खड़े 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन भी जप्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जप्त सामग्री:
- ₹3,59,470 नगद
- 22 मोबाइल फोन
- 3 मोटरसाइकिल
- 3 चारपहिया वाहन
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थाना अमलेश्वर एवं ACCU टीम की संयुक्त और प्रभावी रणनीति का परिणाम है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य गैरकानूनी कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




