CG AD
AD
गरियाबंदछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

होली पर गरियाबंद पुलिस अलर्ट: जिलेभर में फ्लैग मार्च, हेल्पलाइन टीम तैनात

गरियाबंद।

गरियाबंद में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में जिलेभर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

जिला मुख्यालय सहित राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, पाण्डुका, मैनपुर और देवभोग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य मार्गों और घनी आबादी वाले इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।

हेल्पलाइन व विशेष निगरानी टीम तैनात

होली के दौरान हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए मोटरसाइकिल सवार हेल्पलाइन टीम तैनात की गई है। यह टीम विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, जबरन रंग लगाने और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर सख्त निगरानी रखेगी।

पेट्रोलिंग और फिक्स प्वाइंट ड्यूटी

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चारपहिया वाहनों से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी लगाई गई है। शांति भंग करने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

पुलिस कंट्रोल रूम नंबर: 94791-91071

गरियाबंद पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। सुरक्षित रहें और खुशहाल होली मनाएं।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!