CG AD
AD
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

कार बिक्री के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, फरार आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। 

जांजगीर-चांपा जिले में गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कार बेचने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 1,30,000 रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार मार्च 2023 में प्रार्थी सुखीराम साहू निवासी केरा रोड भाठापारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए सेकंड हैंड चारपहिया वाहन की जरूरत थी। मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करने पर खुद को वसीम खान बताने वाले व्यक्ति ने 2022 मॉडल मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (CG 12 BG 3469) बेचने की बात कही और कीमत 5,20,000 रुपये तय की। बयाने के रूप में प्रार्थी से अलग-अलग किस्तों में 1,30,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और वाहन भी नहीं दिया।

रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में दुर्ग में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार मिला। साइबर तकनीक की मदद से लोकेशन मिलने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने दुर्ग में दबिश देकर आरोपी वसीम खान (43 वर्ष), निवासी केलाबाड़ी वार्ड 41, दुर्ग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने ऑनलाइन रकम लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, एएसआई मुकेश पांडेय, एएसआई अरुण कुमार सिंह तथा साइबर थाना के आरक्षक रोहित कहरा और शाहबाज खान की विशेष भूमिका रही।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!