CG AD
banner
AD
बॉलीवुडमनोरंजन

नोरा फतेही के गाने पर बवाल, यूजर्स बोले– ‘पोर्न इससे साफ’, सिंगर अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के लीरिक्स और डांस मूव्स पर उठा विवाद, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का नया आइटम सॉन्ग सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म केडी: डेविल’ के इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसके लीरिक्स और डांस स्टेप्स को लेकर यूजर्स ने कड़ी आलोचना शुरू कर दी है। कई लोगों ने इसे अश्लील बताते हुए नाराजगी जताई है, वहीं कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि “पोर्न इससे साफ होता है।” गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर रहे हैं, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

रविवार 16 मार्च को रिलीज हुए इस गाने को जहां कुछ फैंस ने नोरा के डांस और स्टाइल के लिए सराहा, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसके डबल मीनिंग लीरिक्स और सजेस्टिव डांस मूव्स को लेकर आपत्ति जताई है। गाने का सेटअप एक डांस बार का दिखाया गया है, जहां नोरा कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती नजर आती हैं। गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया पर इसके लीरिक्स को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि गाने के शब्द बेहद सस्ते और अश्लील हैं।

इस विवाद के बीच सिंगर अरमान मलिक ने भी गाने की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह गाना उनकी टाइमलाइन पर आया और उन्हें दोबारा सुनना पड़ा यह समझने के लिए कि उन्होंने सही सुना है या नहीं। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का स्तर इतना नीचे गिरता देख दुख होता है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि वह सच में शब्दों की कमी महसूस कर रहे हैं और काश वह इस गाने को अनसुना कर पाते।

इस गाने को सिंगर मंगली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके लीरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं और अर्जुन जन्या ने म्यूजिक दिया है। गाने की आलोचना के बीच कई यूजर्स ने इसे बैन करने की भी मांग की है। वहीं फिल्म केडी: डेविल’ के डायरेक्टर प्रेम को भी सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं और इसमें शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अराविंद, रेशमा नानैया के साथ संजय दत्त और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!