CG AD
AD
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

सुहेला-हथबंद में सिलसिलेवार लूट का खुलासा: शातिर आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

बलौदाबाजार।  सुहेला और हथबंद थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 4 सिलसिलेवार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार आरोपी अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाता था और सुनसान स्थानों पर ले जाकर डराता-धमकाता था। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर फरार हो जाता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सिमगा, हथबंद और सुहेला मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और गहन जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज जोशी (41 वर्ष) निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद, अस्थायी निवासी सेक्टर-6 ए मार्केट रोड नंबर-46, भिलाई नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1,50,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, ₹78,000 नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक, 3 मोबाइल फोन तथा लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल किया गया एक पेचकस जप्त किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब ₹3,00,000 आंकी गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना सुहेला में 1 और थाना हथबंद में 3 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध जिला दुर्ग में चोरी के 5 मामले पहले से पंजीबद्ध हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!