छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पाहादसा

हसदेव नदी में नहाने गए 5 लोग डूबे, 3 लापता — प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

नहाने गए पांच युवक-युवतियों में से तीन लोग नदी में डूब गए,

RVKD NEWS: जांजगीर-चांपा। शनिवार शाम लगभग 5 बजे पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां हसदेव नदी में नहाने गए पांच युवक-युवतियों में से तीन लोग नदी में डूब गए, जबकि दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, नदी में डूबने वाले युवक-युवतियों में चार बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा (अकलतरा) जिले के निवासी हैं। बाहर निकलने वालों में लक्ष्मी शंकर (अकलतरा निवासी) और मोनिका सिन्हा (बिलासपुर निवासी) शामिल हैं। वहीं, लापता लोगों की पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है।

घटना की पुष्टि बलौदा तहसीलदार ने की है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए हैं।

अँधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन पूरी कोशिश में जुटा हुआ है कि तीनों लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

Dheeraj Sharma

धीरज शर्मा ने कॉलेज के दौरान ही मीडिया क्षेत्र में कदम रखा। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंप्यूटर पर न्यूज़ पेपर एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का न्यूज़ वेबसाइट शुरू किया, जिसे उन्होंने लगातार 6 साल तक सफलतापूर्वक चलाया। इसके बाद उन्होंने 3 साल तक एक लोकल न्यूज़ वेबसाइट में काम किया और डिजिटल जर्नलिज़्म, कंटेंट क्रिएशन तथा ऑनलाइन मीडिया मैनेजमेंट का गहरा अनुभव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 2 साल तक ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग की, जहाँ जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाया और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया। वर्तमान में वे अपना खुद का RVKD News नाम से न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जिसके माध्यम से लगातार जनता तक खबरें और जानकारियाँ पहुँचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!