CG AD
AD
खेलछत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा नेवरा में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भव्य विज्ञान मेला, छात्रों ने दिखाया नवाचार

तिल्दा नेवरा, 28 फरवरी 2026।

अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर ररूहाराम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा क्रमांक 1 में संकुल स्तरीय “कबाड़ से जुगाड़” टीएलएम एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन रहीं। अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद किरण बाला छाबड़िया ने की, जबकि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा जगत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

विज्ञान मेले में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं मानव शरीर रचना जैसे विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली समझाई, जिसे अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। “कबाड़ से जुगाड़” थीम के अंतर्गत बेकार सामग्री से उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार कर संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया गया।

विद्यालय की कर्मचारी श्रीमती तुलसी दीदी द्वारा कबाड़ सामग्री से बनाया गया आकर्षक झूमर भी प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण रहा।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि विज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, तर्कशीलता और प्रयोगधर्मिता को बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेला विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!