
तिल्दा नेवरा, 05 अप्रैल 2026 – थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 88 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब, 600 रुपये नगद तथा 2 मोपेड एक्टिवा जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ताराशिव स्थित हर्षदीप पेट्रोल पंप के पास पूरन लाल वर्मा द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। मौके से आरोपी के कब्जे से 48 पौवा देशी शराब, 600 रुपये नगद एवं एक्टिवा (सीजी 04 पीटी 8864) जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार, दूसरी कार्रवाई में ग्राम छपोरा निवासी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल को मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया। उसके पास से 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब एवं एक्टिवा (सीजी 04 क्यूजे 9397) जब्त की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
आरोपी:
पूरन लाल वर्मा, ग्राम ताराशिव
गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल, ग्राम छपोरा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।





