CG AD
AD
खेलछत्तीसगढ़देशबस्तर

Sports News : बस्तर की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय पेंचाक सिलाट चैम्पियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

RVKD NEWS: बस्तर से आई बड़ी खबर – कर्नाटक के कोप्पल जिले में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट प्रतियोगिता में बस्तर की यशस्वी सिंह और साक्षी सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास।

RVKD NEWS: बस्तर। बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की 12 वर्षीय यशस्वी सिंह और 14 वर्षीय साक्षी सिंह चौहान ने अपने दमदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था, जिसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें शामिल हुईं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की इन बेटियों ने आत्मविश्वास और शानदार तकनीक के दम पर सबका दिल जीत लिया। वहीं, वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी उम्दा प्रदर्शन किया और प्रशंसा बटोरी।

इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी। इसी तरह छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

RVKD NEWS ALERT: बस्तर की इन बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि छोटे से जिले की प्रतिभाएं भी मेहनत, आत्मविश्वास और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!