CG AD
छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की बैठक सम्पन्न, आंदोलन की रणनीति पर बनी सहमति

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कल्याण संघ की बैठक आज 17 जनवरी 2025 को होटल ब्लिस इन, रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रेड पे में वृद्धि तथा पदोन्नति के अवसर बढ़ाने से जुड़ी मांगों की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साव ने की। उन्होंने सभी मांग आवेदनों की अद्यतन स्थिति से सदस्यों को अवगत कराते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। सदस्यों ने एकमत से मांगों को लेकर पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ने, आवश्यक होने पर उग्र आंदोलन सहित अन्य विकल्प खुले रखने पर सहमति जताई।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का नोडल विभाग है। जमीनी स्तर पर योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी परियोजना अधिकारियों पर होती है। इसके बावजूद वर्षों से यह वर्ग पदोन्नति और वेतन संबंधी मांगों को लेकर संघर्षरत है। वर्तमान में पदोन्नति के अवसर अत्यंत सीमित होने के कारण कई अधिकारियों को 25 वर्षों में एक बार ही पदोन्नति मिल पाती है, जिसे बदलना आवश्यक बताया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी माह में विभागीय सचिव एवं माननीय मंत्री महोदया से मुलाकात कर मांगों का औपचारिक आह्वान किया जाएगा। वहीं, फरवरी के बाद अन्य विकल्पों पर आगे कदम बढ़ाने हेतु समितियों का गठन भी किया गया।

बैठक के अंत में संघ के सचिव सुमीत गंडेचा ने आगामी कार्ययोजना, सतत बैठक आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र साव के साथ उपाध्यक्षगण मिलिंद द्विवेदी (बिलासपुर), मोहम्मद इमरान अख्तर (भरतपुर), संदीप पटेल (रायगढ़), श्रीमती रंजना ठाकुर (रायपुर), सचिव सुमीत गंडेचा (धमतरी), कोषाध्यक्ष ऋषि बंजारे (गरियाबंद), सह सचिव सुश्री रीना ठाकुर, स्थापना प्रभारी जागेश्वर सोरी (बालोद) सहित मुंगेली, कबीरधाम, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहल्ला, धमतरी, बलौदाबाजार सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!