
तिल्दा नेवरा | रायपुर (छ.ग.)
डायल 112 पर गंभीर संज्ञेय अपराध की झूठी सूचना देना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, तिल्दा निवासी भरत ध्रुव ने रात्रि करीब 01 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को रेलवे स्टेशन के पास मौली मंदिर क्षेत्र में गंभीर अपराध घटित होने की सूचना दी। सूचना पर डायल 112 टीम एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां जांच में सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
आरोपी: भरत ध्रुव (42), निवासी वार्ड क्रमांक 19, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।




