CG AD
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

बिलासपुर में उद्योग मेला सम्मेलन: तिल्दा नेवरा के 3 उद्यमी ‘36गढ़ व्यापार रत्न’ से सम्मानित

रिपोर्टर ललित अग्रवाल

बिलासपुर।

बीएनआई (BNI) एवं 36गढ़ चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय उद्योग मेला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भर के व्यापारियों व उद्यमियों ने शिरकत की। तिल्दा से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल के नेतृत्व में घनश्याम अग्रवाल, अशोक वाधवानी, संदीप खूबचंदानी, रॉकी कमलानी, भूपेंद्र साहू सहित प्रतिनिधिमंडल ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान तिल्दा नेवरा चेम्बर्स से जुड़े तीन व्यापारी/उद्यमों को ‘36गढ़ व्यापार रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।

सम्मानित उद्यमियों में उद्योगपति श्री घनश्याम अग्रवाल शामिल हैं, जो पेप्सिको (कुरकुरे) व ब्रिटानिया लिमिटेड को उत्पादों हेतु कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2024 में पेप्सिको द्वारा ‘बेस्ट वेंडर’ का सम्मान भी मिल चुका है। वहीं उज्जवल एसोसिएट के युवा उद्यमी इंजी. अशोक वाधवानी उत्कृष्ट गुणवत्ता के मुरमुरा चावल के निर्माता हैं। उनके उत्पाद लगभग 10 राज्यों में सप्लाई होते हैं।

सरल, सौम्य और मृदुभाषी अशोक वाधवानी का नाम प्रदेश के राइस मिलर्स में विशेष पहचान रखता है। तीसरे सम्मानित उद्यमी श्री भूपेंद्र साहू मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। उन्होंने ग्लोरी जिम से व्यापारिक यात्रा शुरू कर जिम इक्यूपमेंट निर्माण की फैक्ट्री स्थापित की। आज वे जिम इक्यूपमेंट के अग्रणी निर्माताओं में शामिल हैं और प्रदेश सहित 6 राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। सम्मान मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेतपाल ने बीएनआई एवं 36गढ़ चेम्बर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “तिल्दा नेवरा व्यापार रत्नों का भंडार है, जिनकी मेहनत और उद्यमिता ने नगर का नाम रोशन किया है।”

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!