सीहोर पुलिस की त्वरित कार्यवाही 3 वर्षीय लापता बालिका आराध्या को कुछ ही घंटों में सकुशल खोजा गया

थाना कोतवाली, सीहोर क्षेत्र अंतर्गत पोस्ट ऑफिस के पास से लापता हुई 3 वर्षीय बालिका आराध्या को सीहोर पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के मार्गदर्शन में तत्काल विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी रविंद्र यादव स्वयं मौके पर पहुंचे। बालिका की तलाश के लिए आने-जाने वाले सभी मार्गों पर नाकाबंदी की गई। अलग-अलग पुलिस टीमों को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच, साइबर टीम को सक्रिय कर तकनीकी सहायता ली गई।

लगातार प्रयासों और सुनियोजित कार्यवाही के परिणामस्वरूप बालिका आराध्या को सुरक्षित खोज लिया गया और परिजनों को सौंपा गया।
बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सीहोर पुलिस की कार्यकुशलता, त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।




