
बेमेतरा |
पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने चोरी किए गए 16 चक्का ट्रक, जिसकी कीमत लगभग 9 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है, को बरामद किया है। साथ ही ट्रक में भरी चोरी की रेत भी जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत मरकाम (23 वर्ष), हंसुराम साहू (36 वर्ष) और बैतल राम साहू (41 वर्ष) शामिल हैं, जो जिला कबीरधाम के निवासी हैं।
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।





