क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

केबल वायर चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी की कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा। थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाऊजी फार्म्स प्रा.लि. तुलसी नेवरा से केबल वायर, कॉपर एवं एल्युमिनियम वायर चोरी होने की रिपोर्ट प्रार्थी जितेन्द्र शर्मा द्वारा थाना तिल्दा नेवरा में दर्ज कराई गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूर्व में आरोपी सूरज देवार पिता टिंगली देवार, श्रीमती रूपा देवार पति सूरज देवार, श्रीमती आपा देवार पति स्वर्गीय राजा देवार निवासी दलाल तालाब के पास तिल्दा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 331(3), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की थी।

प्रकरण में फरार सहयोगी आरोपी भकानंद उर्फ किशन देवार एवं उसकी पत्नी श्रीमती आरती देवार उर्फ कजनीन देवार की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!