छत्तीसगढ़रायपुर

जागृति योजना 2025 के अंतर्गत रोजगार गारंटी कार्यस्थल पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

तिल्दा-नेवरा |

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली के निर्देशन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वावधान में जागृति योजना 2025 के अंतर्गत रोजगार गारंटी कार्यस्थल पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम अध्यक्ष जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव अविनाश कुमार दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान पैरालिगल वॉलंटियर द्वारा मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

ग्राम मानपुर स्थित रोजगार गारंटी कार्यस्थल पर आयोजित शिविर में जागृति योजना 2025 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान एवं सशक्तिकरण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही नालसा की निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2026 तथा नागरिकों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में नालसा की असंगठित एवं श्रमिक वर्ग के लिए संचालित कानूनी सेवा योजनाओं, माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मुख्यमंत्री सहायता हेल्पलाइन 1076 के संबंध में भी जागरूक किया गया।

पैरालिगल वॉलंटियर रिखीराम वर्मा द्वारा उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लें।

“न्याय सबके लिए” के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में यह शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए उपयोगी साबित हुआ।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!