CG AD
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में पुलिस विभाग शर्मसार

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 14 दिन की जेल, एसपी ने किया निलंबित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कटघोरा थाना में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर पर महिला से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर का नाम शिवप्रसाद कोसरिया है।

आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी कि सब-इंस्पेक्टर शिवप्रसाद कोसरिया ने उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

पति की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब पखवाड़ा भर पहले सब-इंस्पेक्टर कोसरिया ने महिला के पति को अवैध शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया था। न्यायालय से जमानत नहीं मिलने के कारण उसे जेल भेज दिया गया, जहां वह अब भी बंद है। कोर्ट द्वारा दो बार जमानत आवेदन खारिज किया जा चुका है।

घर जाकर की छेड़छाड़

महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने उससे संपर्क कर उसके पति को जमानत दिलाने का झांसा दिया। घटना के दिन वह महिला के घर पहुंचा और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर घर से बाहर आई और बाहर से दरवाजा बंद कर सीधे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर भी किसी तरह घर से निकलकर फरार हो गया था, हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने किया निलंबन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!