छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, डिजिटल प्रशिक्षण से संगठन को मिलेगी नई मजबूती

तिल्दा नेवरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला रायपुर ग्रामीण द्वारा गुरुवार को तिल्दा स्थित भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रसेवा एवं संगठन सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष चन्द्रकांती वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में डिजिटल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण में प्रभारी प्रीति परगनिहा, सह प्रभारी रेखा सोनकर, कार्यक्रम संयोजक भारती बागल एवं किरण सिंह ने सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी, सकारात्मकता एवं तथ्यपरकता के साथ उपयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा, जिला महामंत्री स्वाति वर्मा, जिला महामंत्री ओम कुमारी साहू, तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, जिला पंचायत सभापति शैल साहू सहित जिला, मंडल एवं बूथ स्तर की अनेक महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री स्वाति वर्मा ने किया। अंत में तिल्दा शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी से संगठन के कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!