CG AD
AD
छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन: जयकारों से गूंज उठा रायपुर का महादेव घाट

RVKD NEWS: रायपुर में विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, भक्तों का उमड़ा सैलाब।

RVKD NEWS: रायपुर। नवरात्रि और विजयादशमी का उत्सव समाप्त होते ही शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महादेव घाट विसर्जन कुंड पर गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक माता दुर्गा की 176 बड़ी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। भक्त अपने परिवारों और समूहों के साथ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार मां को विदाई देने पहुंचे।

शहर के 500 से अधिक पंडालों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु झांकियों, गीत-संगीत और जयकारों के साथ प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण “मां की जय” से गूंज उठा। शुक्रवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहेगा।

विसर्जन स्थल पर पुख्ता इंतजाम

निगम प्रशासन ने महादेव घाट पर क्रेन, गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए। जोन की टीमों को गुरुवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे तक चक्रीय ड्यूटी पर तैनात किया गया। अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोन-चार कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित जोन-एक और आठ के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!