CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा जांच कर दिए सख्त दिशा-निर्देश

रायपुर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न बैंकों में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने और नकद लेन-देन के समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस ने संबंधित थाना व थाना प्रभारी के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से चस्पा करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। बैंक सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि बैंकिंग कार्य के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!