29 साल बाद आमने-सामने सनी देओल–अक्षय खन्ना, कोर्ट रूम में गूंजा टकराव, OTT पर मचेगा तूफान
OTT डेब्यू में धमाका: 29 साल बाद साथ आए सनी देओल और अक्षय खन्ना
नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 29 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं,
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और फैंस दोनों की टक्कर देखकर काफी एक्साइटेड हैं। टीजर में सनी देओल अपने पुराने एंग्री अवतार में दिखाई दे रहे हैं, वहीं अक्षय खन्ना अपनी सधी हुई और दमदार एक्टिंग से छा गए हैं,
खास तौर पर कोर्ट रूम का वो सीन जहां सनी गुस्से में अक्षय पर हाथ उठाते नजर आते हैं, जिसने दर्शकों को ‘दामिनी’ की याद दिला दी। आखिरी बार दोनों को 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ देखा गया था और अब इतने सालों बाद इनकी वापसी ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।
फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और इसमें दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन भी अहम भूमिकाओं में हैं। नेटफ्लिक्स ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “कानून या खून का रिश्ता, किसके हाथ में है इस खेल का इक्का?” हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन टीजर देखकर साफ है कि ‘इक्का’ OTT पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है।




