CG AD
banner
AD
Uncategorized

तिल्दा-नेवरा में स्कूलों के पास तंबाकू बिक्री पर कार्रवाई, 7 दुकानदारों पर जुर्माना

तिल्दा-नेवरा।

रायपुर जिले में तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशासन ने कोटपा एक्ट के तहत विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एसडीएम आशुतोष देवांगन के नेतृत्व में स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 7 दुकानदारों के चालान किए गए और उनसे 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही भविष्य में कोटपा एक्ट के प्रावधानों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

यह कार्रवाई खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष कुमार सिन्हा के निगरानी में की गई। अभियान में डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. आशीष खरसन, आयुष चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी बीईटीओ एस.के. साहू, पुलिस के जवान और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!