छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश संगठन मंत्री बने ‘राज साहू’
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के रायपुर जिला के बैठक रखी गयी ।

रायपुर। ठाकुर रामगुलाम सिंह के निवास रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक रखी गई जिसमे छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, हमर भाखा, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन बचाने छत्तीसगढ़ियो के हक-अधिकार दिलाने के लिए, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के रायपुर जिला के बैठक रखी गयी ।
साथ ही संगठन कि प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियो व संरक्षक के अनुशंसा पर रायपुर जिला और अन्य जिला मे नई नियुक्ति की गई जिसमे राज साहू प्रदेश संगठन मंत्री बने l
रायपुर के जिला महासमुंद के खल्लारी विधानसभा के छोटे से गांव भरवामुडा से निकले सुपर स्टार राज साहू आज छत्तीसगढ़ में अपनी अलग ही पहचान बना लिए हैं, गाव के साधारण माहौल में पले-बड़े राज साही हमेंशा छत्तीसगढ़िया अश्मिता,संस्कृति व सामाजिक काम कर जमीनी स्तर पर काम करते आये हैं l
अपनी मेहनत, लगन से जनसेवा के लिए संगठन के भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं l प्रदेश के संगठन मंत्री बनने के बाद राज साहू ने कहा कि हमें गर्व है छत्तीसगढ़ियावाद की लड़ाई में हम साथ हैं उन्होंने कहा मै अपने पद का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा और छत्तीसगढ़िया किसान मजदूर पर हो रहे धोखाधड़ी, शोषण के खिलाफ उनके हक-अधिकार की लड़ाई संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से लड़ी जाएगी l
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रदेश संगठन मंत्री राज साहू चुने जाने के साथ-साथ पूजा सिन्हा महिला अध्यक्ष रायपुर शहर जिला,
धीरज साहू जिला सचिव रायपुर,
नोहर साहू जिला उपाध्यक्ष,
गुलशन साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा शहर ग्रामीण, बनाया गया
संगठन के सभी पदाधिकारी सहित महिला पुरूष सेनानी उपस्थित रहे l




