CG AD
क्राइम

Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला, 6 दिन से था लापता

IIT मद्रास के पूर्व छात्र साकेत श्रीनिवासैया की मौत से शोक, 9 फरवरी को हुए थे गायब

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद होने से शोक की लहर है। कर्नाटक निवासी साकेत कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे थे और 9 फरवरी से लापता थे। उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था।

करीब छह दिन की तलाश के बाद स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद किया। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही, जिसमें पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया भी शामिल है।

साकेत आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे और हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम के विकास से जुड़े पेटेंट धारकों में शामिल थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार, मित्रों और शैक्षणिक समुदाय में गहरा शोक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!